किन्नरो द्वारा दिया गया आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सुख समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में यदि आप उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ चीजों का दान करें, आज हम आपको बताएंगे कि किन्नरों को क्या दान करना सबसे शुभ माना जाता है, अपनी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। किन्नरों को चावलों का दान भी करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे परिवार में धन की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही किन्नरों को ढोलक दान करने से आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता देखने को मिलती है। यदि आप किन्नरों को सुपारी के साथ चांदी का सिक्का दान करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिलता है, किन्नरों को कभी प्लास्टिक की चीज, पुराने वस्त्र, तेल और झाड़ू आदि दान के रूप में नहीं देना चाहिए। भूलकर भी ये चीजें किन्नरों को दान ना करें।
0 टिप्पणियाँ
अगर आप किसी टॉपिक पर जानकारी चाहते है,तो कॉमेंट करें।