Ticker

6/recent/ticker-posts

डांडिया नाइट्स से जगमगाया सीएसजेएमयू छात्रावास!

 
         सीएसजेएमयू  छात्रावास की छात्राएं                            
नवरात्रि के पर्व पर जहां सभी सर्वशक्तिमान देवी के नौ रूपों की उपासना करते है,वहीं सीएसजेएमयू छात्रावास परिवार के सदस्यों ने डांडिया नाइट्स के आयोजन में अनूठे तरीके से शक्ति की उपासना की। 12 अक्टूबर, सप्तमी तिथि, मंगलवार सायं को आयोजित इस कार्यक्रम में शक्ति की उपासना के साथ–साथ कई प्रतियोगिताओं सोलो डांस, सिंगिंग, ग्रुप डांस को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व मिशन नारी शक्ति के नेतृत्व की बागडोर अपने हाथ में थामे हुए डॉ. वंदना पाठक मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा पूजा से हुई। डिप्टी वार्डन वार्षी सिंह ने स्वागत भाषण दिया। वार्डन ने  मिशन नारी शक्ति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में चीफ वार्डन आर एन कटियार, के साथ सभी वार्डन आदि मौजूद रहे।    

छात्राओं ने लगाए चार चांद
विश्वविद्यालय छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न संस्थानों की छात्राओं ने अपने हुनर से चार चांद लगा दिए। किसी ने रंगोली से दिल जीता तो किसी ने भव्य सजावट से। छात्राओं की मनोरम सजावट ने मुख्य अतिथियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत भाषण में डिप्टी वार्डन ने कहा कि सभी बेटियां नवदुर्गा का ही रूप है।जैसे हम माता दुर्गा की पूजा करते है वैसे ही प्रत्येक  नारी का सम्मान करना चाहिए। साथ ही कुलपति द्वारा  2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत छात्रावास में सफाई का भी जायजा, मुख्य अतिथियों ने लिया। प्रो.पाठक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

त्रिवेणी ने मारी बाजी!
    छात्राओं को पुरुष्कार देती डॉ. वंदना पाठक

 विश्वविद्यालय में कुल चार छात्रावास गंगा, कावेरी, सरस्वती और त्रिवेणी है। रंगारंग डांडिया नाइट्स की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में त्रिवेणी छात्रावास की छात्राओं ने बाजी मारी। कार्यक्रम में डॉ. अर्पणा कटियार, कल्पना अग्निहोत्री, कल्पना कुशवाहा, डॉ. पुष्पा मामोरिया, डॉ ब्रजेश कटियार, डॉ. भूमिका यादव , सभी केयर टेकर व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

सौम्या के सोलो का दम!
बीएफए प्रथम वर्ष की छात्रा सौम्या ने ‘अइ गिरि नंदिनी’ भजन पर सोलो नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुत नृत्य में सौम्या के हाव–भाव ने सभी का दिल जीत लिया। डॉ. वंदना पाठक ने नृत्य की प्रशंशा की व उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया।
                                           – सुलक्षणा दुबे
           

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

अगर आप किसी टॉपिक पर जानकारी चाहते है,तो कॉमेंट करें।