Ticker

6/recent/ticker-posts

कानपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास की छात्रा हुई कोरोना पॉजिटिव! विवि ने आनन–फानन में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लिए ये निर्णय!

कानपुर- छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बीटेक कंप्यूटर साइंस की फाइनल ईयर की छात्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
इसके पीछे का कारण है कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक कोरोना से संबंधित कोई गाइडलाइंस नही बनाई गई। सीएसजेएम विश्वविद्यालय कुलपति विनय कुमार पाठक को जैसे ही छात्र के पॉजिटिव होने की सूचना मिली वैसे ही आपातकाल में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में सभी छात्राओं के आरटीपीसीआर टेस्ट, मास्क, सेनेटाइजर, हॉस्टल में रह रही छात्राओं को उनके रूम तक खाना पहुंचाना व कैंपस के बाहर जाना प्रतिबंधित करना जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रबंधन जल्द ऑनलाइन क्लासेज भी शुरू कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर अभी भी नियमों का पालन नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात गंभीर हो सकते है।

विश्वविद्यालय में बुलाई गई जांच टीम
विवि में कोविड संबंधित टीम को बुलाया गया। कोविड जांच के साथ–साथ छात्रा को क्वारेंटाइन कराया गया है। पूरे होस्टल को सेनीटाइज कराया गया है। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया की बुधवार को सभी छात्राओं का आरटीपीसीसी टेस्ट कराया जाएगा।इसके साथ ही छात्राओं के what's group में  वैक्सीन संबंधित एक फॉर्म भी भेजा गया है जिसमे छात्राओं के वैक्सीन डोज संबंधित जानकारी मांगी गई है।

हर फ्लोर के खाने का समय किया गया निर्धारित
मीटिंग में ऐहतियात के मद्देनजर कई निर्णय लिए गए है जिसमे मेस में भीड़ न जमा करने और रूम पर ही खाना खाने के लिए कहा गया। इसमें हर फ्लोर के खाने का समय कुछ इस तरह निर्धारित किया गया है:–
ग्राउंड फ्लोर– 7:30 से 8:00 बजे तक
 1st फ्लोर – 8:00 से 8:30 बजे तक
 2nd फ्लोर – 8:30 से 9:00 बजे तक।
                                    
                                             – सुलक्षणा दुबे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ