कानपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले रघूराम प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक वीडियों पर जमकर वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो इसे अपने जानने वालों को शेयर कर रहा है। दरअसल राजा भैया का ये वीडियो हिंदू धर्म के लोगों को बेहद सुकून देना वाला है।
राम मंदिर को लेकर सदियों से हिंदू की आस्था पर चोट होती रही है। राम जी से जुड़े ऐसे ऐसे भद्दे सवाल पूछे जाते रहे कि अपने आराध्य का अपमान होता देख हिंदू खून के घूट पीकर शांत रहा। देश की सामाजिक समरसता का ताना बाना संभाले रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब जो भी राम मंदिर या राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाएगा, उसको माकूल जवाब दिया जाएगा। एक ऐसे ही जवाब से संबंधित है ये राजा भैया की वायरल वीडियो....
दरअसल एक पब्लिक मीटिंग में पहुंचे राजा भैया से एक पत्रकार ने पूछ लिया कि क्या राम के नाम से लोगों का पेट भरेगा, इस पर राजा भैया ने सख्त लहजे में दो टूक जवाब देते हुए कहा कि राम भगवान पर पूछा गया ये सवाल बहुत खतरनाक है। ये हिंदू आस्था पर चोट है। कतई ये प्रश्न करना ही नहीं चाहिए था। ये प्रश्न करते हैं तो उस हर व्यक्ति से पूछिए क्या मस्जिद से पेट भरेगा? क्या मजार जाने से पेट भरेगा? हम लोगों को मानव शरीर प्राप्त हुआ है, भगवान की कृपा से, उनका भजन और चिंतन करके ही हम मोक्ष को प्राप्त करते हैं।वायरल वीडियो: राजा भैया से पूछा गया, क्या मंदिर से लोगों का पेट भर जाएगा? सुनिए उनका करारा जवाब... pic.twitter.com/6v00sUkgyV
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) February 9, 2024
राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हैं। बता दें कि राजा भैया खुद भी हनुमान जी के भक्त है। उनके घर पर ही हनुमाान जी का मंदिर है जहां वे रोज सुबह-शाम जाते है और पूजा करते है।
0 टिप्पणियाँ
अगर आप किसी टॉपिक पर जानकारी चाहते है,तो कॉमेंट करें।