Ticker

6/recent/ticker-posts

वास्तु टिप्स- घर में शंख रखने के है फायदे


घर में वास्तु की अहम भूमिका होती है। अगर वास्तु खराब हो तो व्यक्ति को जाीवन में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु के मुताबिक घर में शंख रखने के कई फायदे हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं। शंख, हमारे शास्त्रों में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान शंखनाद किया जाता है। इसको बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। साथ ही वास्तु के अनुसार शंख को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है अगर आप अपने घर से वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में शंख जरूर रखें। साथ ही शंख को रोज नियम से बजाए। शंख, घर में गुड लक लेकर आता है। शंख को बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी आवाज से घर में पवित्रता का वास होता है घर से नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है। घर के पूजा घर में शंख में पानी या चावल या गंगा जल भरकर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म ग्रंथो की माने तो शंख को लक्ष्मी जी का भाई बताया गया क्योंकि शंख की उत्पत्ति भी लक्ष्मी जी की तरह समुद्र से ही हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ