Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेमानंद महाराज के लिए शादी के जोड़े में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, देखकर लोग हैरान



कानपुर। प्रेमानंद महाराज को आज के समय हर कोई मिलना चाहता है।  बड़े बड़े वीवीआईपी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित रहते है। वहीं अगर बात भक्तों की करे तो वे तो महाराज जी के दर्शन पाने के लिए उनके आश्रम के बाहर देर रात से ही लाइन लगाना शुरू कर देते है। और लाइन भाी ऐसी कि कई कई किलोमीटर तक लोग महाराज जी के दर्शन के लिए हाथ जोड़े खड़े रहते है। कुछ लोग महाराज जी के लिए मार्ग में फूलों की रंगोली बनाते है तो कोई दीपक जलाते है।कोई राधा नाम में डूबकर नृत्य करते है तो कोई प्रेमाश्रु प्रवाहित करके महाराज जी कृपा चाहते है, लेकिन उनके दर्शन के लिए सभी के मन में इच्छा जरूर होती है। और ऐसा हो भी क्यूं न, क्योंकि इस कलियुग में जहां व्यक्ति पाप कर्मों के दुख भोगकर त्रस्त हो गया था उसके व्यथित मन पर प्रेम रस की बरसात करने का काम प्रेमानंद महाराज ने किया।


बता दें कि भक्तों की आस्था प्रेमानंद महाराज की ओर इसलिए भी और है क्यूंकि प्रेमानंद महाराज किसी से भी कोई धन आदि की आशा नहीं करते है। उन्होंने अपने आश्रम में आने वाले साधको से कहा था कि हमको आप लोगों से कुछ नहीं चाहिए। हमारा और आपका संबंध सिर्फ शिक्षा और दीक्षा का है। शिक्षा सिर्फ और सिर्फ भगवान को पाने की। उनकी निष्काम भक्ति की और राधा रानी के प्रेम की। और हमको किसी से कुछ नहीं चाहिए। महाराज जी के ऐसे वचन सुनकर हर किसी को इस बात का पूर्ण रूप से विश्वास हो गया था कि अगर हमको अध्यात्म और भगवान का सही ज्ञान चाहिए हो तो आज के समय में सिर्फ प्रेमानंद महाराज से ही मिलेगा। यही वजह है कि वर्तमान समय में अगर किसी को भी आध्यात्मिक मार्ग के बारे में जानना हो या उस पर चलना हो, हर किसी के मन में सबसे पहला नाम प्रेमानंद महाराज का ही कौंधता है। लोगों के मन में महाराज जी के प्रति इतनी आस्था है कि अगर कोई अपने जीवन में कोई शुभ काम भी करने जाता है तो उसका मानना होता है कि सबसे पहले उस व्यक्ति को महाराज जी के दर्शन करने चाहिए उसके बाद ही अपने काम की शुरूआत. आज हम आपको ऐसे ही महाराज जी के भक्त के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने अपने जीवन की शुरूआत करने से पहले महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाया। 


दरअसल ये बात है उस समय की जब महाराज यमुना स्नान के लिए अपने आश्रम से बाहर निकलते है। वैसे तो हर रोज महाराज जी के दर्शन के लिए लाइन लगाने वालों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक खड़े रहते है लेकिन इस बार दो लोग ऐसे खड़े थे जो दर्शन के लिए आए सभी श्रृद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। और ये लोग थे 

शादी के मंडप से उठकर आए शादी के जोड़ा पहने दुल्हन और दूल्हा। जी हां, ये विवाह के बंधन में बंधने जा रहे जोड़े का महाराज जी के प्रति प्रेम ही था जो उनको अपने जीवन के इस पड़ाव को शुरू करने से पहले उनके दर्शन  के लिए लाइन में लगा दिया। उसके बाद महाराज जी उस मार्ग से गुजरे तो उन्होंने ने भी शादी का जोड़ा पहने दुल्हन और दूल्हा को आशीर्वाद दिया और उनको धर्म परायण होकर जीवन जीने की सलाह दी। इसके अलावा महाराज जी के दर्शन के लिए आए सभी श्रृद्धालुओं ने इस नवविवाहित जोड़े के सफल गृहस्थ जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया और उनका प्रेमानंद महाराज के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। बता दें कि इस नवविवाहिता जोड़े की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। और जो भी लोग इसको देख रहे है वे इस जोड़े की तारीफ करते हुए आशीर्वाद दे रहे है। और मंगल गृहस्थ जीवन की कामना कर रहे है। 




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ