Ticker

6/recent/ticker-posts

रात में शिवलिंग पर दीपक जलाने से क्या होता है

 

शिव पुराण में कई चमत्कारी उपायों के बारे में बताया गया है। जीवन को सुख बनाने और अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति के लिए शिव पुराण में रात्रि उपाय के बारे में भी बताया गया है। नियमित रूप से रात्रि में शिवलिंग के पास दीपक जलाने से जल्द ही चमत्कार दिखता है। दरअसल शिव पुराण में भी इस उपाय का जिक्र किया गया है, पौराणिक परंपराओं के अनुसार नियमित रात के समय यानी 11 से 12 बजे के बीच शिवलिंग के पास दीपक जलाना बहुत लाभकारी बताया गया है। शिव पुराण के अनुसार प्राचीन समय में एक गुणनिधि नाम का एक गरीब व्यक्ति था। बचपन में कुछ दिनों तक उसने धर्मशास्त्रों का अध्ययन किया लेकिन बाद में कुसंगति में पड़कर जुआ खेलने लगे। और धीरे-धीरे चोरी और दूसरे गलत काम भी करने लगे। 


एक दिन गुणनिधी के कुकृत्यों से दुःखी होकर उसके पिता यज्ञदत्त ने उसे घर से निकाल दिया। भटकते हुए गुणनिधि एक वन में पहुंचा। उसका भूख प्यास से बुरा हाल हो रहा था। तभी उसने देखा कि कुछ लोग भोग समाग्री लेकर जा रहे हैं।
भोजन को देखकर गुणनिधि की भूख और बढ़ गई। वह लोगों के पीछे-पीछे चल पड़ा। उसने देखा कि लोग शिवालय में जाकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। सभी भोग सामग्री शिव जी को अर्पित करके लोग भजन कीर्तन करने लगे। गुणनिधि मौके की तलाश में था कि कब वह भगवान पर चढ़ाए गए भोग पदार्थों को चुरा ले। रात में जब सभी लोग सो गए तो गुणनिधि दबे पांव मंदिर में जाकर भोग सामग्री चुराकर वापस चल पड़ा।लेकिन एक व्यक्ति को गुणनिधि का पांव लग गया और वह चोर-चोर चिल्लाने लगा। गुणनिधि जान बचाकर भागा लेकिन नगर रक्षक के तीर का निशाना बन गया। गुणनिधि की मृत्यु हो गई। बता दें कि जब रात्रि के समय वह चोरी के लिए जा रहा था तो मंदिर में अंधेरा बहुत था इसलिए रोशनी के लिए उसने अपनी कमीज जला दी थी। गुणानिधी के ऐसा करते ही रात के समय शिव के समक्ष प्रकाश हो गया। और शिव जी प्रसन्न हो गए। खुश होकर भगवान शिव ने उसे आशीर्वाद दिया जिससे अगले जन्म में उसे  देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव के रूप में जन्म मिला।  इसी कथा के मुताबिक रात के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाने से व्यक्ति को धन यश वैभव की प्राप्ति होती है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ