Ticker

6/recent/ticker-posts

सद्गुरू ने बताया पूरे दिन एक्टिव रहने का राज



सद्गुरु आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।  सद्गुरु का पूरा नाम जग्गी वासुदेव है।  इनका जन्म 3 सितंबर 1957 को कर्नाटक के मैसूर जिले में हुआ था।  सद्गुरु ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख है। यह फाउंडेशन 1992 में बना था। यह एक आश्रम और योग केंद्र है जो शैक्षिक और आध्यात्मिक गतिविधियां करता है। सद्गुरु एक आध्यात्मिक गुरु और भारतीय विचारक है। सतगुरु अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं।पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए सद्गुरू ये चीजे खाना नहीं भूलते है।वे अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ नीम हल्दी की गोली से करते हैं। वह रोजाना भीगे हुए बादाम और अखरोट खाते हैं। सद्गुरु का मानना है कि नाश्ता करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सद्गुरु नाश्ते में स्प्राउट्स मेथी, भीगी मूंगफली और केला खाते हैं। सद्गुरु का सबसे पसंदीदा नाश्ता भीगी हुई मूंगफली और केला हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ