Ticker

6/recent/ticker-posts

भूलकर भी इस दिन ना खोले हाथों में बंधा कलावा


 

कानपुर। हिंदू धर्म में कलावा या मौली का काफी महत्व है। इसे सुरक्षा सौभाग्य और मंगल का प्रतीक माना जाता है। इसे कलाई पर बांधने से त्रिदेवों के साथ त्रिदेवियों का भी आशीर्वाद मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कलावा को किस दिन अपने हाथों से उतारना चाहिए, बता दें कि पूजा के समय हाथों में बांधे जाने वाले कलावा के बारे में मान्यता है कि ये बुरे समय में हमारी रक्षा करता है और शुभ फल देने वाला होता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है। दरअसल कलावा को मंगलवार और शनिवार के दिन ही खोलना चाहिए. और खोलने के बाद पूजा घर में बैठकर दूसरा कलावा बंधवाना चाहिए। कलावा को उतारने के बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते है या आप इसे बहते पानी में भी प्रवाहित कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ