Ticker

6/recent/ticker-posts

किचन में कपूर जलाने से मिलता है चमत्कारी लाभ


हिंदू धर्म में पूजा पाठ के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय अपनाने से जीवन की ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान बताया गया है इस जगह पर कपूर जलाने से अनेक फायदे मिलते हैं। खाना बनाने वाली जगह की ऊर्जा का असर खाने पर भी पड़ता है अगर आप किचन में कपूर जलते हैं तो वहां की ऊर्जा शुद्ध हो जाएगी। रात के समय कपूर के एक टुकड़े को जलाने से घर को नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। कपूर को लेकर कहा जाता है कि घर में या किचन के अंदर इसे जलाने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। कपूर को सुबह-शाम जलाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। किचन में कपूर के साथ दालचीनी या लौंग को जलाने से उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो चिंता या तनाव की स्थिति में ज्यादा रहते हैं। बशर्ते कपूर को नियमित जलाना होगा। कपूर को देसी घी में डालकर जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ