Ticker

6/recent/ticker-posts

यह दो बातें आपको कभी नहीं होने देंगे फेल प्रेमानंद महाराज ने बताएं


कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती। ऐसे लोग या तो अपने भाग्य को कोसते हैं या फिर किसी दूसरे को उसका जिम्मेदार मानते हैं। वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज ने ऐसे लोगों को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के दो बहुत ही आसान उपाय बताएं है। उनका मानना है कि प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि सबसे पहले अपनी असफलता का दोष दूसरों पर डालना बंद कर देना चाहिए। हमारी इस असफलता का कारण  कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बल्कि हमारे अपने ही कर्म ही होते है। साथ ही अपने दैनिक जीवन में दो बातों को गांठ बांध ले।  इन बातों को जीवन में उतारने वाले लोग सफलता की उड़ान जरूर भरते हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि इंसान को सिर्फ अपने अच्छे कर्म करने पर ध्यान देना चाहिए। ईमानदारी से अपने कार्य को समय पर पूरा करें।  प्रेमानंद महाराज कहते हैं जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनती होने के साथ ईश्वर का आश्रय पाना भी बहुत जरूरी है। जिन लोगों पर ईश्वर की कृपा रहती है, वह कभी असफल नहीं होते। यदि आपने जीवन में ये दोनों बातें स्वीकार नहीं की तो अंततः आपको संतुष्टि और दुख के अलावा कुछ और प्राप्त नहीं होगा। यदि आपके कर्म अच्छे नहीं है आप ईमानदार नहीं है और ईश्वर का आश्रय नहीं और नाम जप भी नहीं करते तो आपका असफल होना संभव है।उन्होंने आगे बताया कि अगर अपने जीवन में आप भगवान का आश्रय लेने से एक फायदा और भी होता है। दरअसल जब आप भगवान की शरण में  रहते है तो आपके जीवन के कर्मों का ठेका खुद भगवान लेते है। क्योंकि गीता जी में भगवान ने खुद कहा है कि जो मेरी शरण में आ जाता है उसका ठेका मैं खुद ले लेता हूं. और जिसके जीवन की जिम्मेदारी भगवान ले लेता है उसका तो दोनो लोक बन जाते है, यानि उसके इस मृत्युलोक और उस परलोक दोनों की बात बन जाती है। और आखिरी में भगवान के दर्शन मिलते है।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ