Ticker

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में बहने वाली सरयू नदी कैसे बनी, भगवान विष्णु से है खास संबंध



मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म भूमि है अयोध्या, जहां से सरयू नदी बहती है। अयोध्या में हाल ही में रामलला का भव्य मंदिर बना है जिसे स्वयं पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। जो सरयू अयोध्या के लोगों को तारती है आखिर उसकी उत्पत्ति कैसे हुई, बता दें कि आनंद रामायण में सरयू की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है, आनंद रामायण के यात्रा कांड के अनुसार जब शंकासुर राक्षस ने वेदों को चुरा लिया और समुद्र में जाकर छुप गया था तब भगवान विष्णु ने मछली का अवतार लेकर शंकासुक का अंत किया और वेदों को ब्रह्मा जी को सौंप दिया। विष्णु जी जब, वेद वापस ब्रह्मा जी को सौंप रहे थे तो उनकी आंखों से प्रेम के आंसू टपक पड़े, वहीं आंसू सरयू नदी कहलाए. भगवान विष्णु के आंसू से उत्पन्न होने की वजह से सरयू को पवित्र नदी माना जाता है। दुनिया भर के करोड़ों हिंदुओं के लिए अयोध्या तीर्थ में सरयू नदी तारिणी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ