Ticker

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही धोनी की पत्नी, पोस्ट पर भड़के लोग देने लगे राम मंदिर पर नसीहत




टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर इंस्टाग्राम पर फोटोज, वीडियोज अपडेट करतीं रहतीं हैं। इसी कड़ी में जब वह महाराष्ट्र के विश्व प्रसिद्ध शिर्डी धाम पहुंचीं तो ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल, साक्षी ने 1 फरवरी की सुबह साईं बाबा के चरणों के करीब खड़े अपनी एक फोटो शेयर की और कैप्शन में ओम साईं राम लिखा। बस फिर क्या था, देखते ही देखते उनकी फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार आ गई।

फोटो में साक्षी अकेले ही नजर आ रहीं हैं, यानी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि क्या पति महेंद्र सिंह धोनी भी इस धार्मिक यात्रा में उनके साथी हैं। फोटोज पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन अधिकतर कमेंट शिकायती लहजे के ही नजर आते हैं। सोनाली ठाकुर नामक यूजर ने कमेंट किया, 'साईं के आगे राम लगाने की जरूरत नहीं है... राम के दर्शन करने राम मंदिर में जाओ, वहां तो गए नहीं यहां राम याद आ रहे हैं।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ