Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राण प्रतिष्ठा के दिन कंगना के साथ हुआ चमत्कार, कहा वो जटायु...

 


कानपुर। सालोे के इंतजार के बाद अयोध्या  के राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए है। उनकी प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनी कंगना काफी खुश नजर आई। कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन उनके साथ हुई एक आश्चर्य जनक घटना के बारे में बताया है। कंगना अपने पोस्ट में लिखती है कि एक अचंभित करने वाली घटना मेरे साथ भी हुई । जैसी ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, आर्मी के हैलीकॉप्टर  फूल बरसाने लगे। मैनें ऊपर देखा तो 2 विशालकाय पक्षी जो भगवान विष्णु के वाहन है, जैसे पक्षी आर्मी हैलीकॉप्टरों के बीच उड़ रहे थे। मानो वो भी फूल बरसा रहे हो। मेरी बहन ने बताया वो जटायु और संपाती है।फिर ऊपर देखा तो वो नहीं दिखे। और किस-किस ने उन दिव्य पक्षियों को देखा?

बता दें कंगना प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन काफी उत्साहित थी। प्रभु राम में उनकी आस्था और विश्वास भरपूर देखने को मिला। एक वीडियों में कंगना मंदिर प्रांगण में फूल बरसाए जाने के समय जय श्री राम  के जयकारे लगाते हुए नजर आई। कंगना इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनकर काफी खुश थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ