Ticker

6/recent/ticker-posts

हत्या के मुख्य आरोपी राजेश के करीबी है भाजपा नेता

   हत्या का मुख्य आरोपी और सांसद देवेंद्र सिंह के साथ राजेश तिवारी  

कानपुर देहात। बलवंत सिंह हत्याकांड मामले में रोज नए एंगल निकल कर आ रहे है। बेटे की मौत में सुदबुध खो चुके परिवार को बहला फुसला कर शव का अंतिम संस्कार सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कराया। करणी सेना के वीरू सिंह ने परिवार से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। वीडियो में बलवंत के पिता, मां और पत्नी ने सांसद भोले सिंह पर शव को जबरजस्ती ले जाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा एसपी सुनीति और भोले सिंह पर पुलिस को बचाने का भी आरोप लगाया है। 
इस दौरान कई और वीडियो वायरल हो रही है। परिवार का विश्वास इसलिए भी डगमगा रहा है कि हत्या के मुख्य आरोपी शिवली थानाध्यक्ष राजेश सिंह के भाजपा नेताओं से करीबी संबंध है। और वही भोले सिंह के साथ साए की तरह घूमने वाले राजेश तिवारी को कई मौकों पर हत्यारोपी राजेश सिंह के साथ देखा गया है। इसलिए बलवंत की पत्नी को सरकार की तरफ से न्याय मिलने की आशा नहीं है। 
वहीं मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलवंत सिंह के शरीर में 31 जगह की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है।

  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ