Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्ती की महिलाओं ने सीखा सशक्त बनने का मंत्र

कानपुर।  सखी केंद्र के तत्वाधान में श्री देवनगर धर्मशाला में शनिवार को महिला सशक्तिकरण सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार में 10 बस्तीयो से 138 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभा जी द्वारा किया गया।
सखी घरेलू कामगार संध कि अध्यक्ष प्राची त्रिपाठी जी ने एक गीत रखा - ‘‘मेरे सपने को जानने का हक है’’ एवं अपने विचार रखते हुए कहा कि आप सब को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी है, संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है। आप लोग समाज में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, इसी तरह से आप सब को हमेशा आगे बढ़ते रहना है। सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी जी ने अपने विचारों में कहा आप सब बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, हमारे जितने असंगठित मजदूर बहने एवं भाई हैं वह भी बहुत महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। 
इनके बगैर दुनिया नहीं चलेगी - चाहे वह सफाई कर्मचारी हो, चाहे वह कोई भी मजदूर का काम कर रहा हो। इन्हीं से दुनिया चल रही है। महिलाओं को भी अपने काम को महत्व देना जरूरी है, घर, परिवार की जिम्मेदारी पूरा करना बहुत बड़ा काम है। इसके साथ अपने लिए समय निकालना जरूरी है। 
सखी केंद्र की इमरजेंसी टीम से अर्चना जी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि हमें अपने अंदर की हीन भावना को खत्म करना है, घर की दहलीज के बाहर निकलकर, अंदर की ताकत को पहचानना और आत्मनिर्भर बनना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है।
घरेलू कामगार संघ के कोषाध्यक्ष माया कुरील ने अपने विचार रखते हुए बताया कि बदलाव अपने स्वयं से शुरू करना बहुत जरूरी है हमें अपने अंदर आत्मविश्वास व आत्मबल को बढ़ाना होगा। फील्ड कोऑर्डिनेटर माया सिंह ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी जैसे आयुष्मान कार्ड, लेबर कार्ड ,वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि की जानकारी दी। इस कार्यक्रम मे अर्चना पांडे, माया सिंह, प्रभावती, माया कुरील, किरण तिवारी, मीना प्रताप, दामिनी एवं सशक्त लिडर्स सोनी, इंदिरा, सुशीला, अनीता, मीनू, बीना आदि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ