Ticker

6/recent/ticker-posts

अर्पिता दुबे पार्टी ने भजनों से बांधा समा, शिवाकांत महाराज सुना रहे गणपति को कथा

कानपुर। श्री शिव दुर्गा सेवा समिति ने अशोक नगर स्थित भव्य पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा व श्री मद्भागवत कथाश्रवण के बाद अर्पिता दुबे पार्टी ने भजनों को गाकर समा बांध दिया। अर्पिता दुबे ने गणेश जी के भजन घर में पधारों गजानन जी..., देवा श्री गणेशा..., मोरया रे..., सड्डा दिल भी तू... गाकर पंडाल में मौजूद सभी भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आयोजन के अध्यक्ष पदम तिवारी और महामंत्री सुनील शुक्ला ने सपरिवार मिलकर गणेश जी की आरती व पूजन किया। अध्यक्ष ने कहा कि बप्पा के आगमन के साथ ही हम सभी के दुख दूर हो जाते है। बीते चौदह सालों से हम सब मिलकर गणेश जी की स्थापना करते है। बप्पा सभी की मनोकामनाएं पूरी करते है। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कथावाचक की कथा का श्रवण किया व प्रशंसा की। महापौर ने वादा किया है कि वे प्रतिदिन गणेश जी के दर्शन और कथा सुनने के लिए पंडाल में आएगी। राजकुमार. आलोक दुबे, अशोक अग्रवाल, अमित बाजपेयी, रमेश वर्मा आदि आयोजन में मौजूद रहे।

 गणपति भी सुन रहे श्री मद्भागवत कथा 
अपनी कथा के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध पं. शिवा कांत जी महाराज के द्वारा भक्तों को कथा सुनाई जा रही है। कथा के दूसरे दिन विष्णु के पांचवे अवतार भगवान कपिल और सती चरित्र सुनाया गया। बताया कि कपिल भगवान ने सबसे पहले उपदेश देकर अज्ञानता का नाश किया था। साथ ही भोले नाथ की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। पंडाल में बैठे भक्तों के साथ गणेश जी भी कथा सुन रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ