Ticker

6/recent/ticker-posts

लैंडमार्क में लगी कुकिंग की मास्टर क्लास

 

कानपुर। द लैंडमार्क टॉवर ने परिसर में सोमवार को मास्टर क्लास का आयोजन किया। मास्टर क्लास में व्हाइटकैप्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ पेस्ट्री के सेफ रवि धुरिया, सेफ पंकज, सेफ बलराम कुकिंग सिखाने आए। क्लास में सेफ ने फ्रेंच एंत्रिमेट, फ्रोजेन डेजर्ट, लेयरिंग व चॉकलेट की स्वादिस्ट डिशेज बनानी सिखाई। इसमें कुकिंग में रूचि रखने वाले लोगों ने भाग लिया। मास्टर क्लास में रेसिपी, उपयोग में आने वाले बर्तनों और उनके उपयोग की बारिकियों के बारे में भी बताया गया। सेशन के बीच में कुकिंग से जुड़े सवाल व कई जानकारियां साझा की। सही जवाब देने वालों को उपहार दिए गए। क्लास में रजिस्ट्रेशन एंट्री फीस एक हजार रुपए थी। क्लास के आखिर में भाग लेने वालों सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट बांटे गए। क्लास में सेफ ने ऐगलेस चॉकलेट स्पांज, माउसी, गनास, चॉकलेट कास्टिंग, चॉकलेट डिमोल्डिंग, ग्लेजिंग तकनीक, चॉकलेट एंत्रिमेट स्टेकिंग आदि डिशेज बनानी सिखाई।        

ब्लूबेरी माउसी बनाने की रेसिपी

120 ग्राम गर्म ब्लूबेरी प्यूरी व 85 ग्राम शक्कर के मिश्रण में 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 84 ग्राम जिलेटिन मिलाते है। फिर इस मिश्रण को 23 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखकर व्हिप्ड क्रीम के साथ फोल्ड बनाते है। जिसे थोड़ी देर के लिए रख देते है, ब्लूबेरी माउसी बनकर तैयार होती है।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ