Ticker

6/recent/ticker-posts

जच्चा बच्चा दोनों के लिए जरूरी है स्तनपान


* स्तनपान से रोका जा सकता है प्रसूताओं में स्तन कैंसर 
* कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर बनेंगी प्रसूताओं की रक्षक 

कानपुर। हैलेट के जच्चा–बच्चा अस्पताल में गुरुवार को स्तनपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डिलीवरी के बाद प्रसूताओं को स्तनपान से जुड़े फायदों को प्रश्नोत्तर के माध्यम से बताया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव में 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 1 अगस्त को सेमिनार रखा गया। 2 व 3 अगस्त को अमृत बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की संचालक डॉ. रश्मि व डॉ. श्रुति ने प्रश्नोत्तर की सहायता से प्रसूताओं को जानकारी साझा की। बताया कि बच्चे को स्तनपान कराने से जच्चा का पेट बाहर नही निकलता। साथ ही बच्चादानी वापस अपने सही आकार ले लेती है। स्तनपान, स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी रोकता है।

खान–पान से जुड़े प्रश्न पर बताते हुए कहा कि प्रसूताओं को दाल, खिचड़ी, दलिया व फल का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। इससे जच्चा–बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है। मिशन शक्ति में नोडल ऑफिसर रहीं विभागाध्यक्ष डॉ नीना गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम कराने का उद्देश्य जमीनी स्तर तक महिलाओं को शिक्षित करना है।कार्यक्रम में प्रसूता प्राची व मीना ने सक्रिय रूप से भाग भाग लिया। सही जवाब देने वाली प्रसूताओं को चॉकलेट देकर सराहा गया। इसी के साथ प्रसूताओं में से ही 11 महिलाओं को बच्चे को स्तनपान कराने से होने वाले फायदों को बताने के लिए कम्युनिटी को–ऑर्डिनेटर बनाया गया।कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. रीता गुप्ता, कंसल्टेंट डॉ शैली अग्रवाल के साथ अन्य सहयोगी डॉक्टर उपस्थित रहे। 50 से ज्यादा प्रसूताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ