Ticker

6/recent/ticker-posts

जूली के सर सजा हरियाली तीज का ताज

सुलक्षणा दुबे
कानपुर। शहर के देसी डीवाज क्लब ने शुक्रवार को हवेली रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव धूम धाम से मनाया। क्लब की सदस्य मालिनी सक्सेना, ज्योतिका श्रीवास्तव ने त्योहार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। उत्सव में महिलाएं हरे परिधान व सोलह श्रृंगार कर पहुंची। कार्यक्रम में समय पर पहुंची कविता ने पंक्चुअलिटी गिफ्ट अपने नाम किया। महिलाओं ने तीज क्वीन, लिप स्मैकिंग फूड समेत आदि खेल खेले। क्लब की सभी महिला सदस्यों ने हरे रंग के आकर्षक परिधान पहनकर रैंप वॉक में हिस्सा लिया। वहीं जूली आरोड़ा ने महफिल का दिल जीतकर क्वीन का ताज अपने नाम किया। देसी डीवाज ने बताया कि त्योहार मनाने से हमारी संस्कृति व संस्कार विरासत के रूप में अगली पीढ़ी तक पहुंचता है। इसी भावना के साथ क्लब की सभी सदस्यों ने पर्व को मनोरंजक रूप में मनाया । 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ