Ticker

6/recent/ticker-posts

रंग बिरंगे और आकर्षक सजी राखी की दुकानें

 

कानपुर। रक्षा बंधन के पर्व पर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शहर में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों सेबाजार सजा है। कोरोना काल के दो साल बाद इस बार लोगों में रक्षा बंधन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।भाई-बहन के इस पर्व के लिए बहनें अपने बाहर रहने वाले भाइयों के लिए राखी खरीद कर भेज रही है।शास्त्री नगर की श्री गोविंद राखी सेंटर के गोविंद गुप्ता ने बाजार का हाल बताया है।

 

नाम लिखी राखियां है ट्रैंडिग

बाजार में नाम लिखी हुई राखियों जिनमें ब्रो, ऑसम ब्रो, झकास भाई लिखा हो ऐसी  राखियां बहनोंको ज्यादा पसंद आ रही है। कहीं न कहीं आज के समय की बहनें भाइयों के इन्हीं नामों से बुलाती है। रिश्ता बदल जाता है लेकिन इनके दाम 25रू से लेकर 40रु तक है।

 

भाभी के लिए आई लुंबा राखियां

भाइयों के साथ साथ इस बार बाजार भाभियों के लिए लुंबा राखी लेकर आया है। इन राखियों कीलटकनों में शीशे का काम किया गया है।इसमें मोतियों का काम भी अच्छा देखने को मिल रहा है।हल्की और भारी लटकनों वाले लुंबा राखियों की शुरुआत 25रू, 50रू, से लेकर 120रू,140रू तक है।साथ ही कड़े वाली राखियां भी खूब खरीदी जा रही है। ये 20रु से लेकर 80रू तक बेची जा रही है।

 

रेशमी धागे की शान है बरकरार

आज भी बाजार में बहनें रेशमी धागे की खोज में रहती है। इनका रंग भी नहीं निकलता और कलाई पर ज्यादा जगह भी नहीं घेरती। शायद इसीलिए ये भाइयों की पसंद बनी रहती है। ये धागे सस्ते भी मिलते है। इस बार बाजार में इनके दाम 10रु से लेकर 25रू तक है।

 

चंदन और रूद्राक्ष की राखिया भी रेस में

चंदन और रूद्राक्ष की बनीं राखियां भी बहनें खरीद रही है। रूद्राक्ष की राखियों को स्टाइलिश आकार देकर बनाया गया है। वहीं चंदन की राखिया रंग-बिरंगे रंगों के साथ आ रही है। इनके दाम 30रू से लेकर 60रू तक है।

 

 

 

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ