Ticker

6/recent/ticker-posts

मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की विरोध प्रदर्शन यात्रा




कानपुर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को महंगाई, बेरोजगारी, जातिवाद के विरोध में बड़ा चौराहा से घंटा घर तक विरोध प्रदर्शन। मौजूदा योगी सरकार की नौकरी भर्ती में देरी, जातिवाद के नाम पर गुंडागर्दी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता परेशान है। सरकार आम जनता की ताकत याद दिलाते हुए जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सरकार का भ्रष्टाचारियो से खासा लगाव है। भ्रष्टाचारी भाजपा में जाते ही पाक साफ हो जाता है। ज़िला महासचिव शैलेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि दलित, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर भाजपा पार्टी का मौन रहना, सहमति को दिखाता है। रैली में अनुज शुक्ला, मुशीर, आबिद अली गाज़ी, के पी त्रिपाठी आदि भी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ