Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्वविद्यालय में सजेगा कला संस्कृति का अद्भुत संगम


सुलक्षणा दुबे, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में रविवार को गाथा महोत्सव 2022 का आयोजन है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां ममता कालिया, महक मिर्जा आदि ने मंच साझा किया। आईआईटी कानपुर व सीएसजेएम के सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया गया। विवि ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि संस्कृति और कला से जुड़ा ऐसा आयोजन पहली बार आयोजित किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से देर शाम तक चला। गाथा एक ऐसा ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफार्म है जिसमे भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों, कविताओं और किस्सों को सुन सकते हैं। ओपन माइक के लिए बेस्ट सात प्रतिभागियों को चुना गया। इसमें ओपन माइक, कवि सम्मेलन, किस्सा कलाम, दस्तान ए आम, पैनल चर्चा व एन ऑर्केस्ट्रा ऑफ  स्टोरीज जैसे कार्यक्रम शामिल थे । कविताओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव ने महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सभी छात्र–छात्राओं को आमंत्रित किया है।

मशहूर लेखिका ममता कालिया ने सुनाई गाथा
सांस्कृतिक व साहित्यिक विरासत की सिरमौर ममता कालिया की उपस्थिति ने गाथा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नारी के अस्तित्व और सम्मान के लिए मुखरता से लिखने के लिए ममता की कलम के चर्चे आज भी युवाओं के बीच होते है। गाथा डॉट कॉम में नारी के दोहरे शोषण की अभिव्यक्ति विषय पर कालिया ने कहा कि नारी का शोषण आज भी सामाजिक, आर्थिक व नैतिक रूप से होता है इसलिए नारी को हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ ऐसी मुश्किलों का सामना करना चाहिए। युवाओं के साहित्यिक रुचि पर कालिया ने कहा कि आज का युवा साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों पर पढ़ने, सीखने के लिए सिर्फ किताबों पर निर्भर नहीं है वे अब गाथा जैसे कार्यक्रमों से जुड़कर भी ज्ञान अर्जित कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ