Ticker

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में भारी कटौती!

                                         

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा पेट्रोल पर आठ रुपए और डीजल पर छह रुपए कम कर रहे है। इससे पेट्रोल के दाम 9.50 रुपए और डीजल की कीमत सात रुपए/ बैरल घट जाएगी।वहीं उज्जवला य़ोजना के तहत बांटे गए गैस सिलेंडरों में भी 200 रुपए तक की सब्सिडी दी है। 

 चलो देर आए, लेकिन दुरुस्त आए! आखिरकर केंद्र की मोदी सरकार को बढ़ती महगाई तले दबे आम आदमी की दिक्कतों का कुछ तो ख्याल आया। विपक्ष के ऊपर मंहगाई का ठीकरा फोड़ने वाली सरकार में पेट्रोल के दाम अब घटकर दिल्ली में  95.91 रु, फरीदाबाद में  96.65 रु, गुरुग्राम में  96 रु , नोयडा में 95.95 रु, गाजीयाबाद में 95.76 रु हो गए है। वहीं डीजल  के दाम  घटकर  दिल्ली में  89.67 रुफरीदाबाद में  90.39 रुगुरुग्राम में 89.75 रु,नोयडा में  90.03 रुगाजीयाबाद में 88.86 रु हो गए है।

"पेट्रोल और डीजल के उल्लेेखनीय  कमी से विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगें। ये हमारे नागरिकों को राहत देेंगे और सुगमता से आगे बढ़ाएंगे।" - नरेंद्र मोदी 

वहीं  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न े राज्यों को कर कम करने की नसीहत  देते हुए कहा कि  "केंद्र सरकार  इस तरह  से सभी राज्यो ं से टैक्स घटाने के लिए कहती है। खास तौर पर उन राज्यों से जिन्होंने नवंबर 2021 के दौरान  केंद्र की तरफ से उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद भी  टैक्स नहीं घटाया। कर घटा कर राज्य आम लोगों को राहत दे सकते है। 

आम आदमी की जेब में सेंध लगा चुकी मंहगाई में मिली ये राहत भले ही ऊंट के मुंह में जीरा जितनी है लेकिन कोरोना और युक्रेन-रुस युद्ध के बाद से बढ़ती मंहगाई में ये राहत हर आम आदमी की जरुरत बन गई थी जिसे अब जाकर केंद्र सरकार ने सुना है। 

                                                                                                -सुलक्षणा दुबे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ