Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा साहब की पुण्यतिथि पर एबीवीपी ने निकाली "सामाजिक समरसता यात्रा"!

आज दिनांक 6/12/2021 दिन सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीनदयाल शोध केंद्र में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर "सामाजिक समरसता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल उत्तम पटेल, एबीवीपी की कानपुर नगर, पश्चिम की संगठन मंत्री तान्या मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट देकर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कानपुर विवि इकाई अध्यक्ष इयांशी तोमर द्वारा किया गया।
  इयांशी तोमर ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के लिए स्वागत भाषण देते हुए कहा कि "बाबा साहब भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच व दलितों को सम्मान दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है।"
 इसके बाद मुख्य वक्ता अखिल उत्तम पटेल ने बताया कि देश को एक संविधान एक कानून के तहत सभी को जीवन जीने का अधिकार देने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही उन्होंने एबीवीपी के "सामाजिक समरसता" अभियान के विषय के बारे में बताया। उन्होंने बाबा साहब के लोगों की भलाई के लिए उनकी जुझारू प्रवृत्ति का भी जिक्र किया और आयोजन में आए लोगों को भी समाज सेवा के लिए ऐसी प्रवृत्ति अपनाने की सलाह दी।
इसी कड़ी में तान्या मिश्रा ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े कुछ एक निजी किस्सों को साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि शिक्षा पाने के आतुर बाबासाहब ने कैसे लाइब्रेरी को ही अपना घर बना लिया था। उनका मानना था कि किसी देश का विकास तभी संभव है जब वहां पर सभी को समान रूप से शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएं।
वक्ताओं की कड़ी में आशुतोष तिवारी, खुशी गुप्ता, अंशिका, शेखर पांडे ने बाबा साहब के जीवन से जुड़ी कई किस्सों को साझा किया।
 कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण, कार्यक्रम संयोजक श्रेयांश अवस्थी द्वारा दिया गया।

इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई मुख्य वक्ता अखिल उत्तम पटेल द्वारा की गई।
                                          सुलक्षणा दुबे 
                               (Twitter: @NewsTrker1)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ