Ticker

6/recent/ticker-posts

पानी में कपूर डालकर नहाने से होते है इतने सारे फायदे

 


ज्योतिष के अनुसार कपूर को पूजा के लिए इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा कपूर के पानी से स्नान करना भी शरीर के लिए लाभदायक होता है। रोजाना नहाने के पानी में चुटकी भर कपूर मिलाने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष में कपूर का महत्वपूर्ण स्थान है। इसका इस्तेमाल घर में कई तरह से किया जाता है। आध्यात्मिक गुण के साथ-साथ औषधीय गुण भी कपूर में पाए जाते हैं। पानी में कपूर डालकर नहाने से शरीर में मौजूद कई तरह की अशुद्धियां दूर होती है. साथ ही नकारात्मक प्रभावों को असर कम होता है. ग्रहण का प्रभाव कम करने के लिए भी कपूर के पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है। नहाने के पानी में कपूर डालने से मन को शांति मिलती है, इससे जीवन में मौजूद परेशानियां कम हो सकती हैं। कपूर के पानी से नहाने से नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम होता है. यह भावनात्मक रूप से शांति प्रदान करता है और जीवन में उतार-चढ़ाव से लड़ने में मदद मिलती है। कपूर बुरी शक्तियों को दूर करने में मदद करता है। इसके पानी से नहाने से शरीर के चारों तरफ एक तरह का सुरक्षा कवच बन जाता है जो जीवन में नकारात्मकता को खत्म करके आपके जीवन में सकारात्मकता को भरता है। कपूर शरीर के लिए एक अनुकूल पवित्र और शुद्ध वातावरण का निर्माण करता है। इससे व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता है। यह जीवन में मानसिक शांति लेकर आता है। 


 नौकरी में तरक्की दिलाएगा पीली सरसों, कपूर जलाने वाला उपाय 

कपूर को घी में भिगोकर घर में करें धुंआ ,फिर देखे कमाल



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ