Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री राम ज्योति जलाकर करें राम लला का घर में स्वागत

 श्री राम ज्योति...

कानपुर। 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में भारी उत्साह  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यजमान के नाते 11 दिन का अनुष्ठान के नियमों का पालन कर रहे है। नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या न पहुंचकर देश भर में श्रीराम ज्योति जलाने का लोगों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के घर वापस आने पर पूरा देश रोशनी से जगमग हो जाए। अब आपके मन में यह प्रश्न होगा कि राम ज्योति कैसे जलाएं? राम ज्योति जलाने का शुभ मुहुर्त क्या होगा? राम ज्योति जलाने का मंत्र क्या होगा? राम ज्योति के समय कुल कितने दीपक जलाने चाहिए?

इसके बारे में विस्तार से जानते है उरई के ज्योतिषाचार्य पं0 रवींद्र दीक्षित से.

राम ज्योति कैसे जलाएं-

अपने आराध्य प्रभु राम के लिए दीपक जलाने के लिए मिट्टी के दिए का उपयोग करना चाहिए क्योकि ये आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है। आप चाहे तो धातु के दीपक का उपयोग भी कर सकते है। भगवान तो भाव के भूखे है। 

कविराज तुलसीदास जी ने स्वरचित "श्री रामचरित मानस" में कहा है- 

रामहि केवल प्रेम प्यारा, जानि लेहु जो जानहि हारा. 

यानि प्रभु राम को सबसे प्रिय प्रेम ही है। आप प्यार से उनको जो भी देंगे वे सब ग्रहण कर लेंगे।


राम ज्योति जलाने का शुभ मुहुर्त क्या होगा?

राम ज्योति प्राण प्रतिष्ठा के समय नहीं जलेगी। सांय काल या अंधेरा होने से पूर्व आप अपने घर के मंदिर में राम ज्योति जलाएंगे। 


राम ज्योति जलाने का मंत्र क्या होगा? 

राम ज्योति प्रज्जवलन के लिए मंत्र 

शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।

इसके अलावा राम सिया राम या राम नाम जप भी कर सकते है। राम नाम से बड़ा कुछ नहीं है। 

क्योंकि संतो की वाणी है- कलियुग केवल नाम आधारा, सिमिर सिमिर नर उतरहिं पारा मतलब कलियुग में नाम जप से बड़ी कोई पूजा नहीं है। 


राम ज्योति के समय कुल कितने दीपक जलाने चाहिए?

प्राण प्रतिष्ठा के दिन आपको कम से कम 1 मुख्य दीपक राम ज्योति के रुप में जलाना चाहिए. आप चाहे तो 11 से 108 दीपक भी जला सकते है। 11 दीपक जलाना अतिशुभ होगा क्योकि रावण के 10 सिर का मर्दन करके एक प्रभु राम ने विजय प्राप्त की. 11 दियों में से 5 दिए आपको मंदिर में रखने चाहिए बाकी बचे 6 दिए घर के मुख्य द्वार पर रखने चाहिए।राम ज्योति के लिए सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए। यदि आप घी का उपयोग करते है तो उत्तम होगा।

 



 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ